देशभक्ति के रंग में रंगा कस्बा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली
उदयपुरवाटी में गूंजा 'भारत माता की जय' का उद्घोष, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी की मौजूदगी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : कस्बे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत शुक्रवार को विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली संयोजक व पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश सैनी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारे लगाए।
रैली का शुभारंभ घूम चक्कर सीकर रोड़ से हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि उपखंड अधिकारी तानिया रिंणवा, तहसीलदार जे.आर. कुड़ी, ग्रीन फ्लावर स्कूल के निदेशक सुभाष ओल्खा एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदा राम सैनी की अगवानी रही।
देशभक्ति के माहौल में निकली यह रैली घूम चक्कर से शुरू होकर नई सब्जी मंडी, चुंगी नंबर 3, जांगिड़ कॉलोनी, मुख्य बाजार व शाकंभरी गेट होती हुई पुनः घूम चक्कर पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सैनी, पूर्व महामंत्री जबर सिंह शेखावत, मंडल महामंत्री राजेंद्र ढेनवाल, वीरेंद्र शेखावत, उपाध्यक्ष घनश्याम स्वामी, रमाकांत महाराज, दिनेश सैनी, तेजस छिपा, संदीप सोनी, हरीश शर्मा, गिरधारी लाल राठी, विकास सैनी, विनोद सैनी, रजत मौर्य, बीरबल सैनी, चोरे लाल सैनी, एडवोकेट प्रभु दयाल सैनी, आनंद सैनी तामीड़ा, सुभाष सैनी, अंकित चौधरी, महावीर प्रसाद सैनी सहित सैकड़ों भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2312308


