स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित, वीर शहीदों को किया नमन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित, वीर शहीदों को किया नमन
झुंझुनूं : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान कैंडल मार्च भी निकाला गया।
नगर विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने शहीद स्मारक पर दीप प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता अमर शहीदों के त्याग, बलिदान और संघर्ष का परिणाम है। हमें उनके बलिदान को सदैव याद रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए समर्पित रहना चाहिए।
कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देशभक्ति के भाव के साथ उनके बलिदान को याद किया।
इस अवसर पर झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भांबू, जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, निवर्तमान जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी, झुंझुनूं एसडीएम रामकरण सिंह सहित पूर्व सैनिक, स्काउट-गाइड स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2312308


