राजमेस चिकित्सा अधिकारी संघ की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित
राजमेस चिकित्सा अधिकारी संघ की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी गठित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : राजकीय डीबी अस्पताल के प्रधानाचार्य कक्ष में ग्रुप-2 के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल के सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों को पिछले तीन से चार माह से वेतन नहीं मिलने तथा उनकी समस्याओं का उच्च अधिकारियों द्वारा गंभीरता से समाधान नहीं किए जाने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में सभी चिकित्सा अधिकारियों ने एकमत होकर नया संगठन गठित करने का निर्णय लिया। सर्वसम्मति से संगठन का नाम राजमेस चिकित्सा अधिकारी संघ रखा गया।
नई कार्यकारिणी में डॉ. बीएल नायक को संरक्षक, डॉ. इदरीस खान को अध्यक्ष, डॉ. जय सिंह को उपाध्यक्ष, डॉ. राजेश भूकर को उपाध्यक्ष द्वितीय, डॉ. आनंद प्रकाश को सचिव, डॉ. वीरेंद्र सिंह को संयुक्त सचिव, डॉ. अरुण वर्मा को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. साजिद चौहान को मीडिया प्रभारी चुना गया।
पदाधिकारियों ने बताया कि संघ का मुख्य उद्देश्य चिकित्सा अधिकारियों की समस्याओं का समाधान करवाना, लंबित वेतन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करवाना तथा अधिकारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाना रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2310929


