मनोरंजन क्लब में बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मनोरंजन क्लब में बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय स्थित मनोरंजन क्लब में शटल स्टार्ट बैडमिंटन अकादमी एवं जिला बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में बैडमिंटन टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि पीसीसी सचिव मुस्ताक खान ने किया।
मुस्ताक खान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन एवं टीम भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक प्रोफेसर डॉ. एफएच गोरी ने खिलाड़ियों से बड़े लक्ष्य निर्धारित कर पूरे जुनून के साथ उन्हें हासिल करने का आह्वान किया। सहायक प्रोफेसर डॉ. शमशाद अली ने खिलाड़ियों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस दौरान ठाकुरमल शर्मा, गोविंद स्वामी, किशोर राजपाल, चूरू फुटबॉल क्लब अध्यक्ष शकील दुर्रानी, डॉ. मंसूर अली एवं आकाश जांगिड़ सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।
प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन सौरभ स्वामी ने किया। शुभारंभ के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और शुरुआती मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310927


