नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, 60 प्रशिक्षकों को दिया चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण
नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियां तेज, 60 प्रशिक्षकों को दिया चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण
झुंझुनूं : आगामी नगर निकाय चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत गुरुवार को जिला परिषद सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रशिक्षित जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स ने ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए नियुक्त मास्टर ट्रेनर्स को चुनाव प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
नगर निकाय चुनाव में मतदान दलों को प्रशिक्षण देने के लिए जिले में 60 प्रशिक्षकों की टीम तैयार की गई है। ये प्रशिक्षक अपने-अपने ब्लॉक में मतदान दलों को चुनाव प्रक्रिया का प्रशिक्षण देंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य मतदान दलों और प्रशिक्षकों को चुनाव प्रक्रिया की प्रत्येक बारीकी से अवगत कराना है। उन्होंने प्रशिक्षकों से सभी प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझने और प्रशिक्षण के दौरान ही अपनी शंकाओं का समाधान कराने के निर्देश दिए।
प्रशिक्षण प्रभारी एवं एसीईओ रामनिवास ने बताया कि प्रशिक्षकों को मतदान प्रक्रिया, आवश्यक प्रपत्र, मतदान सामग्री, मतदान दलों की जिम्मेदारियां, ईवीएम प्रक्रिया, मतदान के बाद की कार्रवाई और मतगणना सहित चुनाव प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई।
उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर पर मतदान दलों को प्रशिक्षण देते समय सभी प्रक्रियाओं को सरल एवं स्पष्ट तरीके से समझाया जाए तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के सह प्रभारी अरविंद ओला, नेहा झाझड़िया, डीएलएमटी सुरेंद्र डूडी, राजेश बुरी एवं संजय सरा मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2310833


