सावन अमावस्या पर 20 जरूरतमंद परिवारों को कराया भोजन
‘कोई भूखा न सोए’ अभियान के तहत घर-घर पहुंचाया भोजन
झुंझुनूं : लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट की ओर से सावन माह की अमावस्या पर ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान के तहत मलसीसर रोड के पास रहने वाले 20 जरूरतमंद परिवारों को उनके घर पर भोजन उपलब्ध कराया गया।
झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद परिवारों तक नियमित रूप से भोजन पहुंचाया जा रहा है। सेवा कार्य के लिए ग्यारसी कुमारी सबल एवं वीना रानी ने भोजन तैयार किया, जबकि सुरेश सीमार, दिव्यांग राजेंद्र सैनी, पार्षद सीताराम घोटड़ एवं राजेंद्र कनोड़िया ने भोजन वितरण में सहयोग किया।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सेवा करना ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2309395

