हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रशिक्षणार्थियों को किया जागरूक
तिरंगा देकर राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का दिलाया संकल्प
चूरू : हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को सीएमटीसी घंटेल में आयोजित डाटा एंट्री सखी रिफ्रेशर एवं वीपीआरपी प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को तिरंगा प्रदान कर राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। प्रशिक्षणार्थियों को अभियान के उद्देश्य और घर-घर तिरंगा फहराने के महत्व की जानकारी देते हुए परिवार एवं समुदाय को भी अभियान से जोड़ने का संकल्प दिलाया गया।
प्रशिक्षण के दौरान डाटा एंट्री सखी के कार्यों में दक्षता बढ़ाने, कार्यों की गुणवत्ता सुधारने तथा ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला संसाधन प्रकोष्ठ प्रभारी राकेश कुमार छेपट, जिला प्रबंधक मुकेश महर्षि सहित विभिन्न ब्लॉकों के परियोजना प्रबंधक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2309407

