[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जाजोद में 23.07 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:गोविंद सिंह डोटासरा ने 20 लाख के नए कार्यों की घोषणा भी की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

जाजोद में 23.07 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:गोविंद सिंह डोटासरा ने 20 लाख के नए कार्यों की घोषणा भी की

जाजोद में 23.07 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण:गोविंद सिंह डोटासरा ने 20 लाख के नए कार्यों की घोषणा भी की

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ की जाजोद पंचायत में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने 23.07 करोड़ रुपए के विकास रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

शहीद भागीरथ सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल, जाजोद के नए भवन (4 करोड़ 37 लाख रुपए), गोगामेड़ी धाम में नवनिर्मित सत्संग भवन (20 लाख रुपए), उच्च जलाशय (50 लाख रुपए) और जाजोद से लक्ष्मणगढ़ एनएच-52 तक एमडीआर सड़क (18 करोड़ रुपए) का लोकार्पण किया गया।

20 लाख रुपए के नए विकास कार्यों की भी घोषणा

इस अवसर पर विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने ग्राम पंचायत जाजोद में 20 लाख रुपए की लागत से नए विकास कार्य करवाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि गांवों के विकास और ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा, पेयजल, सड़क और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

डोटासरा ने आगे कहा कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले दो दशकों से वे लगातार क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सहभागी रहे हैं और आगे भी इसी भावना के साथ जनसेवा करते रहेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकास कार्यों को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए तथा क्षेत्र के हित में होने वाले प्रत्येक विकास कार्य का स्वागत किया जाना चाहिए।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में फतेहपुर विधायक हाकम अली, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, रामजीलाल शर्मा सालासर, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति के निवर्तमान प्रधान मदन लाल सेवदा, नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ के निवर्तमान चेयरमैन मुस्तफा कुरैशी, ओमप्रकाश नारनोलिया नेछवा, ग्राम पंचायत जाजोद की प्रशासक सुमन देवी पत्नी महावीर रणवां, निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य भंवरी बानो सहित कई जनप्रतिनिधि एवं कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles