झुंझुनूं : भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन:पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग
भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन:पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा ने पेपर लीक सहित अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस सरकार को घेरा है। शुक्रवार मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। करीब बीस मिनट तक कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शन करते रहे। इससे पहले कार्यकर्ता शहीद स्मारक पार्क पर इकठ्ठा हुए। वहा से गहलोत सरकार मुर्दाबाद, युवाओं के न्याय करो न्याय करो के नारे के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। उसके बाद मुख्यमंत्री को पुतला फूंककर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस्तीफे की मांग की। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल में 18 बार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक हुए जो गहलोत सरकार की नाकामी को प्रदर्शित करती है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है तथा अब पेपर लीक मामले में लिप्त अपराधियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
गहलोत सरकार पेपर लीक मामले में लिप्त अपने चहेते अपराधियों को बचाने का भरकस प्रयास कर रही है जिससे युवाओं के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है। युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा ने कहा कि कड़ी मेहनत व लगन से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के साथ धोखा करने वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार अब अपराधियों को बचाने में लगी हुई है। गहलोत सरकार को सामूहिक रूप से इस्तीफा देना चाहिए तभी युवाओं के साथ सही न्याय होगा। युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वर्षा सोमरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश के युवाओं के साथ अन्याय होते नहीं देख सकता। युवाओं के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध वे सड़क से विधानसभा तक लडाई लड़ेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, युवा मोर्चा जिला मंत्री हनुमान सिंह, कार्यालय मंत्री राजू मराठा, अभिलेख धनखड़, भुवनेश सैनी, देव थालौर, झुंझुनू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, रवि कांत, प्रदीप मान, मोहित, सोमवीर, हिमांशु, रजनीश सैनी, प्रशांत, विक्की, प्रिंस, जसवंत, सुनील देवा, शुभम, खुशवंत सहित बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।