राष्ट्रीय किसान महासभा के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष बने अखिल पूनिया, स्वागत समारोह में किया सम्मानित
राष्ट्रीय किसान महासभा के झुंझुनूं जिलाध्यक्ष बने अखिल पूनिया, स्वागत समारोह में किया सम्मानित
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : कसेरू निवासी अखिल पूनिया को राष्ट्रीय किसान महासभा की ओर से झुंझुनूं जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति के बाद आयोजित स्वागत समारोह में ग्रामीणों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने उन्हें साफा पहनाकर तथा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर अखिल पूनिया ने राष्ट्रीय किसान महासभा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार जिलेभर में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने और उनकी आवाज बुलंद करने का कार्य करेंगे।
स्वागत कार्यक्रम में दिलीप ख्यालिया, धर्मेंद्र झुरिया, कुलदीप, सोनू पूनिया, रजनीश मुहाल, राहुल शर्मा, रमेश पूनिया, सुनील चौधरी, रवि शर्मा, शैलेन्द्र, राकेश शर्मा, प्रदीप चौधरी पबाणा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं किसान मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2371399


