बीदासर में पेपर लीक व कथित लाठीचार्ज के विरोध में निकला मशाल जुलूस
बीदासर में पेपर लीक व कथित लाठीचार्ज के विरोध में निकला मशाल जुलूस
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : पेपर लीक मामले और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार शाम बीदासर में युवाओं ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। जुलूस खाखीजी का चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बैरी चौक स्थित गांधी पार्क पहुंचा।
जुलूस में शामिल युवाओं ने पेपर लीक मामलों में सख्त कार्रवाई, शिक्षा व्यवस्था में सुधार तथा छात्रों के साथ न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में छात्र, युवा और आम नागरिक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
सभा को संबोधित करते हुए एडवोकेट महेश कुमार छापोला ने कहा कि सरकार को छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करना चाहिए। उन्होंने छात्रों पर कथित बल प्रयोग की निंदा करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान एडवोकेट गोविंद मेघवाल, इरफान सोलंकी, अमान खिलजी, अजरूद्दीन कायमखानी, महावीर मेघवाल, रोहित प्रजापत सहित सैकड़ों छात्र, युवा और नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2277057


