[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजी स्कूल संचालकों का ‘राज शाला संबलन’ ऐप का विरोध:शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

निजी स्कूल संचालकों का ‘राज शाला संबलन’ ऐप का विरोध:शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग

निजी स्कूल संचालकों का 'राज शाला संबलन' ऐप का विरोध:शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग

नवलगढ़ : नवलगढ़ में निजी शिक्षण संस्थान संघ के बैनर तले मंगलवार को निजी स्कूल संचालकों ने राजस्थान सरकार के ‘राज शाला संबलन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रस्तावित निरीक्षण व्यवस्था का विरोध किया। संचालकों ने शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आदेश को तत्काल वापस लेने या उसमें आवश्यक संशोधन करने की मांग की।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि निजी स्कूल पहले से ही मान्यता की शर्तों, विभागीय नियमों और वार्षिक भौतिक सत्यापन जैसी प्रक्रियाओं का पालन करते हैं। उनका कहना है कि उन्हीं बिंदुओं का मोबाइल ऐप के माध्यम से दोबारा निरीक्षण अनावश्यक है और इससे स्कूलों के नियमित संचालन व शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

अधिकारियों की अनावश्यक दखलअंदाजी बढ़ेगी

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि बार-बार निरीक्षण और मोबाइल आधारित रिपोर्टिंग से अधिकारियों की अनावश्यक दखलअंदाजी बढ़ेगी, जिससे निजी विद्यालयों में भय और असुरक्षा का माहौल बन सकता है। संघ ने सुझाव दिया कि निरीक्षण केवल शिकायत आधारित या वार्षिक स्तर तक सीमित रखा जाए।

निजी शिक्षण संस्थान संघ ने सरकार से ‘राज शाला संबलन’ ऐप से संबंधित आदेश को स्थगित या वापस लेने, निजी विद्यालय संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करने तथा सरल, पारदर्शी और व्यवहारिक निरीक्षण व्यवस्था लागू करने की मांग की। इस दौरान संरक्षक बीरबल सिंह गोदारा, इन्द्राज सिंह मील, अध्यक्ष टंवर सिंह गोठड़ा, सचिव अनिल शर्मा सहित कई निजी विद्यालय संचालकों ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर अपना विरोध दर्ज कराया।

Related Articles