सादुलपुर में छात्राओं के लिए 3 निशुल्क वैन शुरू:स्कूल आने जाने में मिलेगी सुविधा, भामाशाह श्रीवर्धन मोहत्ता की पहल
सादुलपुर में छात्राओं के लिए 3 निशुल्क वैन शुरू:स्कूल आने जाने में मिलेगी सुविधा, भामाशाह श्रीवर्धन मोहत्ता की पहल
सादुलपुर : सादुलपुर के राजकीय बनारसी देवी बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में छात्राओं की सुविधा के लिए तीन निशुल्क वैन सेवा शुरु की गई है। भामाशाह श्रीवर्धन मोहत्ता ने शनिवार को इन वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
स्कूल आने जाने की सुविधा मिलेगी
यह पहल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं को छात्रावास से विद्यालय तक आने-जाने की सुविधा प्रदान करेगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष मंगतूराम मोहत्ता की प्रेरणा और विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीता पूनिया के आग्रह पर यह व्यवस्था की गई है।
माल्यार्पण कर किया स्वागत
वैनों को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम में विद्यालय के एसएमसी सदस्यों और स्टाफ ने श्रीवर्धन मोहत्ता का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने इस पहल के लिए भामाशाह का आभार भी व्यक्त किया।
शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद
कार्यक्रम में प्रेरक मंगतूराम मोहत्ता और प्राचार्य प्रताप सिंह राठौड़ का भी अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक राजवीर सिंह, भतेरी देवी, सुरैया, विक्रम सिंह पूनिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुनीता पूनिया ने श्रीवर्धन मोहत्ता और उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए बालिकाओं को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2264670


