[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छोटी -छोटी नूक्कड़ सभा आयोजित कर दी जा रही है सीवरेज एवं ड्रनेज परियोजना की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

छोटी -छोटी नूक्कड़ सभा आयोजित कर दी जा रही है सीवरेज एवं ड्रनेज परियोजना की जानकारी

छोटी -छोटी नूक्कड़ सभा आयोजित कर दी जा रही है सीवरेज एवं ड्रनेज परियोजना की जानकारी

रतनगढ : आरयूआईडीपी की सीवरेज एवं ड्रेनेज परियोजना के तहत जनजागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में वार्ड नंबर 1 स्थित उमर बिन खताब मस्जिद के बाहर जुमे की नमाज के बाद नुक्कड़ सभा आयोजित कर लोगों को परियोजना के लाभ और सावधानियों की जानकारी दी गई।

जन सहभागिता इकाई के प्रवीण सिंह राठौड़ ने बताया कि ड्रेनेज परियोजना से जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी, जबकि सीवरेज परियोजना के पूर्ण होने पर स्वच्छता में सुधार और बीमारियों में कमी आएगी। उन्होंने लोगों से नालियों में प्लास्टिक व अन्य ठोस कचरा नहीं डालने, घरेलू सीवरेज कनेक्शन में जाली लगाने तथा चैम्बरों के ढक्कनों से छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की।

सभा में बताया गया कि घरेलू सीवरेज कनेक्शन नि:शुल्क किए जा रहे हैं। साथ ही जिन घरों में अभी तक कनेक्शन नहीं हुआ है, वहां जल्द कनेक्शन देने की मांग भी उठी। इस दौरान मौलाना इमरान, फारूक, गुलाब नबी, मुस्कान, शफी गोरी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker