तेरापंथ सभा का सराहनीय प्रयास: 768 बच्चों का हुआ आई चेकअप, जागरूकता का संदेश
तेरापंथ सभा का सराहनीय प्रयास: 768 बच्चों का हुआ आई चेकअप, जागरूकता का संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म द्वारा आयोजित ‘मिशन दृष्टि’ मेघा आई चेक अप एवं आई अवेयरनेस कार्यक्रम का आयोजन जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा द्वारा किया गया। आदर्श स्कूल व विवेकानंद विद्या मंदिर स्कूल में आयोजन हुआ जिसमें लगभग आदर्श स्कूल में 541 व विवेकानंद विद्या मंदिर में 227 बच्चों का आई चेकअप हुआ। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा के मंत्री नवनीत बांठिया ने किया। कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष मोहनलाल मनोत, प्रभारी राजेश दूगड़, अंकित बैंगानी,शुभम जैन, प्रदीप फलोदिया ने अपना विशेष योगदान दिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक ,विद्यार्थी व तेरापंथ सभा के सदस्यों की उपस्थिति आयोजन नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ नैतिक व आध्यात्मिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का प्रेरक माध्यम बना मंत्री नवनीत बांठिया ने कहा वर्तमान समय में मोबाइल फोन का अत्यधिक उपयोग भी एक प्रकार का नशा बनता जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों ने कहा वह सभी मोबाइल की लत से मुक्त होने का सतत प्रयास करेंगे तथा संयमित जीवन शैली अपनाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262320

