बलौदा में खेत से 10 सिंचाई नोजल चोरी:किसान की फसल सिंचाई प्रभावित, ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई करने की मांग की
बलौदा में खेत से 10 सिंचाई नोजल चोरी:किसान की फसल सिंचाई प्रभावित, ग्रामीणों ने जल्द कार्रवाई करने की मांग की
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत बलौदा में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बलौदा निवासी किसान के खेत से सिंचाई के लिए लगी 10 नोजल चुरा लीं। इस घटना से किसान को सैकड़ों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है, फसल की सिंचाई भी प्रभावित होने की आशंका है।
किसान बंसी जी प्रजापत रोज की तरह सुबह अपने खेत पर सिंचाई करने पहुंचे। वहां पहुंचने पर उन्होंने पाया कि खेत में लगी सभी 10 नोजल गायब थीं। नोजल चोरी होने से किसान को सैकड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। इस घटना ने आसपास के किसानों की चिंता बढ़ा दी है और उनमें दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों से कृषि उपकरण चोरी होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने चोरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने, रात में गश्त बढ़ाने और कृषि उपकरणों की चोरी पर अंकुश लगाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2262232


