[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वीबी-जी-रामजी मेटों को स्थायी करने की मांग:संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वीबी-जी-रामजी मेटों को स्थायी करने की मांग:संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी

वीबी-जी-रामजी मेटों को स्थायी करने की मांग:संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, आंदोलन की चेतावनी दी

उदयपुरवाटी : मनरेगा (वीबी-जी-रामजी) मेटों ने अपना संगठन बनाकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन बीडीओ को सौंपा है। इसमें उन्होंने लंबे समय से नियमित रूप से कार्यरत मेटों को स्थायी करने की मांग की है।

स्थायी करने, पेंशन देने की मांग की

संगठन ने ज्ञापन में बताया- वे ग्रामीण विकास और मनरेगा कार्यों में निष्ठा व जिम्मेदारी से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें स्थायी सेवा और सरकारी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। उनकी प्रमुख मांगों में प्रदेश के सभी मेटों को स्थायी करना, अन्य कर्मचारियों की तरह पेंशन व अन्य लाभ देना, बिना किसी ठोस कारण के सेवा से न हटाना, सेवाकाल के दौरान मृत्यु या दुर्घटना होने पर मुआवजा व बीमा क्लेम दिलवाना और मेटों के लिए विशेष सेवा नियम तय करना शामिल है। मेट संगठन ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अपना आंदोलन तेज करेंगे।

ये रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने वालों में मामराज सैनी छापोली, इंद्र कुमार, किशन लाल तंवर, शारदा देवी, मुकेश कुमार, बिरबल यादव, सुरेश निर्मल भौड़की, नथमल वाल्मिकी, प्रेमलता पोसाना, ज्योति कुमारी बजावा, रविंद्र छावसरी, सुमन जोधपुरा, मनोज कुमार और मंजू बड़ागांव जैसे सदस्य शामिल थे।

Related Articles