[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सोनम वांगचुक के समर्थन में सादुलपुर में कैंडल मार्च:युवाओं ने संघर्ष के नारे लगाए, सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सोनम वांगचुक के समर्थन में सादुलपुर में कैंडल मार्च:युवाओं ने संघर्ष के नारे लगाए, सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय की अपील

सोनम वांगचुक के समर्थन में सादुलपुर में कैंडल मार्च:युवाओं ने संघर्ष के नारे लगाए, सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय की अपील

सादुलपुर : सादुलपुर में गुरुवार रात सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के समर्थन में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे उनके अनशन के समर्थन में आयोजित किया गया। हाथों में जलती कैंडल लिए युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी एकजुटता दिखाई और “सोनम वांगचुक तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” जैसे नारे लगाए।

कैंडल मार्च रात करीब 8:15 बजे शहीद भगत सिंह चौक से शुरू हुआ। इसके बाद यह महाराणा प्रताप चौक, अंबेडकर चौक, घंटाघर और राजकीय अस्पताल सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। मार्च का समापन शहीद स्मारक पर आयोजित सभा के साथ हुआ। पूरे मार्ग में युवाओं ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

सोनम वांगचुक के समर्थन में सादुलपुर के युवाओं ने शहीद भगत सिंह चौक से कैंडल मार्च निकाला।
सोनम वांगचुक के समर्थन में सादुलपुर के युवाओं ने शहीद भगत सिंह चौक से कैंडल मार्च निकाला।

वक्ताओं ने लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने की अपील की

सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के अजीत सिंह ने कहा कि देशभर का युवा और छात्र वर्ग सोनम वांगचुक के आंदोलन के साथ खड़ा है। उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने और आंदोलन का समर्थन करने की अपील की।

‘जनता की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए’

एडवोकेट चरण सिंह पूनिया ने कहा कि एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से अनशन पर हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है।

सैकड़ों युवाओं ने निभाई सहभागिता

कैंडल मार्च में एडवोकेट चरण सिंह पूनिया, भगत सिंह फोर्स के अनूप पूनिया, सोनू जालेवा, मुनेश पूनिया, सुभाष जोईया, मोहनलाल झाड़सर, कुलदीप मलिक, सुभाष सुंडा, जगत सिंह सहित सैकड़ों युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की।

Related Articles