सैय्यदना तौक़ीरुल उलूम ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन 19 जुलाई को
सैय्यदना तौक़ीरुल उलूम ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन 19 जुलाई को
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : शहर की सैनिक बस्ती स्थित सैय्यदना तौक़ीरुल उलूम परिसर में रविवार, 19 जुलाई को सुबह 10 बजे अत्याधुनिक ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था ने विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षाप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
संस्था के अध्यक्ष एवं शिक्षाविद हाजी उस्मान गनी खान दिलावरखानी ने बताया कि ई-लाइब्रेरी का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक एवं बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यहां शांत एवं अनुशासित वातावरण में अध्ययन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
उन्होंने बताया कि लाइब्रेरी में विद्यार्थियों के लिए अध्ययन कक्ष, विभिन्न विषयों की पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं, प्रिंटिंग एवं फोटोकॉपी सुविधा, हाई-स्पीड वाई-फाई, कंप्यूटर, ई-बुक्स और डिजिटल अध्ययन संसाधन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा शुद्ध पेयजल और स्वच्छ वॉशरूम जैसी मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
संस्था की ओर से सभी छात्र-छात्राओं एवं आमजन से उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर इस शैक्षणिक पहल का हिस्सा बनने का आग्रह किया गया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260292


