[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

20 फीट की जड़ ने थाम दी पानी की रफ्तार, तीन दिन बाद वार्डवासियों को मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

20 फीट की जड़ ने थाम दी पानी की रफ्तार, तीन दिन बाद वार्डवासियों को मिली राहत

20 फीट की जड़ ने थाम दी पानी की रफ्तार, तीन दिन बाद वार्डवासियों को मिली राहत

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक

डूमरा : कस्बे के वार्ड नंबर 7 में पिछले तीन दिनों से बाधित पेयजल आपूर्ति का कारण आखिरकार सामने आ गया। जांच के दौरान पानी की पाइपलाइन के भीतर करीब 20 फीट लंबी पेड़ की जड़ फंसी मिली, जिससे पानी का प्रवाह पूरी तरह रुक गया था।

शिकायत मिलने के बाद संजय जांगिड़, रतनलाल, पंप संचालक मनीष सोनी, कुलदीप गुर्जर, सीताराम गुर्जर एवं फूलचंद जांगिड़ ने संयुक्त रूप से पाइपलाइन की खुदाई कर जड़ को बाहर निकाला। इसके बाद पाइपलाइन को दोबारा जोड़कर जलापूर्ति बहाल की गई।

जलापूर्ति शुरू होते ही पाइपलाइन से 10 से 15 फीट ऊंचाई तक पानी का फव्वारा निकला, जिससे पाइपलाइन के पूरी तरह साफ होने की पुष्टि हुई। इसके बाद वार्ड नंबर 7 में नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे वार्डवासियों ने राहत की सांस ली।

इस दौरान ग्रामीणों से अपील की गई कि वे अनावश्यक रूप से पानी की मोटर नहीं चलाएं। प्रत्येक परिवार केवल आवश्यक समय तक ही मोटर का उपयोग करे, ताकि सभी घरों तक पर्याप्त मात्रा में पेयजल पहुंच सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker