स्वर्गीय मगराजजी पाटोदिया की पुण्यतिथि पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, ₹2.87 लाख की फीस सहायता
स्वर्गीय मगराजजी पाटोदिया की पुण्यतिथि पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, ₹2.87 लाख की फीस सहायता
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, भामाशाह एवं समाजसेवी स्व. मगराज पाटोदिया की 24वीं पुण्यतिथि पर वर्मा हवेली में अलायंस क्लब नवलगढ़ के तत्वावधान में श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग तथा अध्यक्षता विधायक विक्रम सिंह जाखल ने की।

कार्यक्रम में स्व. पाटोदिया को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ 12 शिक्षण संस्थाओं के 206 विद्यार्थियों को कुल ₹2,87,450 की फीस सहायता वितरित की गई। वहीं बोर्ड परीक्षाओं के 9 मेधावी विद्यार्थियों को ₹5,100-₹5,100 की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया। बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली पांच शिक्षण संस्थाओं तथा तीन लाख पौधे लगाने वाले वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़ का भी सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नवलगढ़ की दानशील परंपरा और शिक्षा के क्षेत्र में भामाशाहों के योगदान की सराहना की। विधायक विक्रम सिंह जाखल ने कहा कि नवलगढ़ शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में देशभर में अपनी अलग पहचान रखता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं पाटोदिया परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260384


