सेना के जवान की छत से गिरने से मौत:14 जुलाई को छुट्टी पर आया था घर, रात में छत पर सोते समय हादसा
सेना के जवान की छत से गिरने से मौत:14 जुलाई को छुट्टी पर आया था घर, रात में छत पर सोते समय हादसा
तारानगर : चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के मिखाला चंगोई गांव में छुट्टी पर आए भारतीय सेना के एक जवान की छत से गिरकर मौत हो गई। जवान बुधवार रात अपने घर की छत पर सोया हुआ था, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस के अनुसार रात में सोते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। गंभीर चोटें आने पर परिजनों ने उसे पहले तारानगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
देर रात परिजन घायल जवान को डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। गुरुवार दोपहर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
तारानगर पुलिस थाना के एएसआई राजू सिंह ने बताया कि मिखाला चंगोई निवासी जले सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार उनका भतीजा सत्यवीर सिंह (40) भारतीय सेना में कार्यरत था और गत 14 जुलाई को ही ड्यूटी से छुट्टी पर घर आया था। मृतक सत्यवीर सिंह के एक बड़ा भाई और एक बड़ी बहन हैं और उनके पिता खेती-बाड़ी करते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260320


