साइबर ठगी रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार:38 मोबाइल-5 लैपटॉप जब्त; करोड़ों रुपए के लेनदेन के रिकॉर्ड मिले
साइबर ठगी रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार:38 मोबाइल-5 लैपटॉप जब्त; करोड़ों रुपए के लेनदेन के रिकॉर्ड मिले
सरदारशहर : सरदारशहर थाना पुलिस ने सवाई सांवल गांव में ऑनलाइन साइबर ठगी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 38 मोबाइल फोन, पांच लैपटॉप, 23 क्यूआर कोड, चेकबुक और हिसाब-किताब के रजिस्टर सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में करोड़ों रुपए के लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड मिले हैं।
सूचना पर मकान में दबिश दी
थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया- पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, सवाई सांवल गांव में विकास के मकान में कुछ लोग संगठित होकर ऑनलाइन साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे। सूचना का सत्यापन करने के बाद दबिश दी और छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
ये आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में नागौर निवासी देवेंद्र सिंह (26), वार्ड-2 निवासी जितेश भार्गव (31), पाली निवासी दीपक पांडे (19), नागौर निवासी महेश कुमार राजपुरोहित (32), बिहार निवासी देवव्रत (22) और सवाई छोटी निवासी गणेश सिंह (51) शामिल हैं। गिरोह का मुख्य सरगना विकास कुमार राजपुरोहित पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह ऑनलाइन माध्यम से लोगों को झांसे में लेता था। वे पीड़ितों के बैंक खातों से राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर करते थे। बरामद मोबाइल, लैपटॉप, क्यूआर कोड, चेकबुक और रजिस्टरों में करोड़ों रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2260321


