[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रणसीसर ग्राम पंचायत ने ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार किया:ग्रामीणों ने पानी, बिजली समस्याओं पर सुनवाई न होने का आरोप लगाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

रणसीसर ग्राम पंचायत ने ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार किया:ग्रामीणों ने पानी, बिजली समस्याओं पर सुनवाई न होने का आरोप लगाया

रणसीसर ग्राम पंचायत ने ग्रामीण सेवा शिविर का बहिष्कार किया:ग्रामीणों ने पानी, बिजली समस्याओं पर सुनवाई न होने का आरोप लगाया

सरदारशहर : राजस्थान सरकार द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रणसीसर ग्राम पंचायत भवन में शुक्रवार, 17 जुलाई को एक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन होना था। हालांकि, रणसीसर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने एक बैठक कर इस शिविर का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

गांव के ग्रामीण भवानीसिंह राठौड़ ने बताया- ग्रामीणों ने पानी, बिजली, सड़क और चिकित्सा जैसे क्षेत्रों में सुधार के लिए प्रशासन को कई बार अवगत कराया है, लेकिन अभी तक उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मौजूदा मुख्य शिकायतों का समाधान नहीं होता, वे किसी भी आगामी शिविर में शामिल नहीं होंगे।

बिजली आपूर्ति की समस्या का अब तक समाधान नहीं

ग्रामीणों ने ये भी बताया कि इससे पहले भी कई ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए गए हैं, लेकिन उन शिविरों में भी समस्याओं का कोई समाधान नहीं हुआ है। वर्तमान में इस ग्राम पंचायत में हजारों ट्यूबवेल हैं, जिनमें बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है। किसानों ने इस समस्या के समाधान की मांग कई बार की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सरदारशहर के एसडीएम रामकुमार वर्मा ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से भूमि नामांतरण, खाता शुद्धिकरण, पेंशन, जॉब कार्ड, स्वास्थ्य जांच और अन्य सरकारी योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर आयोजित बैठक में भवानी सिंह राठौड़, ओमप्रकाश चाहर, रामनिवास बारूपाल, बिशनलाल पारीक, महावीरसिंह, मुनिमसिंह, भगवानाराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker