[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अफीम तस्करी करते तीन गिरप्तार, बोलेरो जब्त:रींगस में पीछा कर तीनों को पकड़ा, 70 ग्राम अफीम जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

अफीम तस्करी करते तीन गिरप्तार, बोलेरो जब्त:रींगस में पीछा कर तीनों को पकड़ा, 70 ग्राम अफीम जब्त

अफीम तस्करी करते तीन गिरप्तार, बोलेरो जब्त:रींगस में पीछा कर तीनों को पकड़ा, 70 ग्राम अफीम जब्त

रींगस : रींगस थाना पुलिस ने बुधवार देर शाम को महेश्वरी धर्मशाला के पीछे कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को 70 ग्राम अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अफीम के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक बोलेरो जीप भी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग ने अस्पताल चौराहे पर एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप को देखा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना रींगस थाना पुलिस को दी, जिसके बाद थाना पुलिस ने टीम के साथ जीप का पीछा कर उसे रोका। तलाशी के दौरान जीप से 70 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई, जिसे जब्त कर लिया गया। पुलिस ने रींगस निवासी राहुल पुत्र सुरेंद्र कुमार जाट, शकिल पुत्र अब्दुल रहमान और महरोली निवासी नागेश पुत्र धुडाराम जाट को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपियों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। चूंकि आरोपियों के पास बोलेरो जीप के दस्तावेज नहीं थे, इसलिए पुलिस चेचिस और इंजन नंबरों के आधार पर वाहन के मालिक और रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin