पिपराली में ग्रामीण सेवा शिविर:51 नामांतरण, 14 भूमि बंटवारा सहित 684 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
पिपराली में ग्रामीण सेवा शिविर:51 नामांतरण, 14 भूमि बंटवारा सहित 684 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण
रघुनाथगढ़ : पिपराली ग्राम पंचायत में बुधवार को ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राज्य सरकार के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने आमजन की लंबित समस्याओं का त्वरित समाधान किया। ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी सेवाएं मिलने से अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।
शिविर में कुल 684 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग ने 14 भूमि बंटवारा, 38 जमाबंदी शुद्धिकरण, 51 नामांतरण, 3 रास्ता संबंधी और 1 सीमा ज्ञान (पत्थरगढ़ी) प्रकरणों का समाधान किया। इसके अतिरिक्त, 122 जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।
राज्य परिवहन विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क बस पास बनाए, वहीं सैनिक कल्याण बोर्ड ने पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान किया। अनुसूचित जाति वर्ग के पात्र नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें लाभ भी प्रदान किया गया।
पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर सरकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और समय पर राहत प्रदान करने में सहायक होते हैं।
इस अवसर पर तहसीलदार भागीरथ मल यादव, नायब तहसीलदार मोहन सिंह, पंचायत समिति विकास अधिकारी श्रीमती सुनीता कुमावत, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. अजीत शर्मा, सरपंच संतोष मूंड, ग्राम पंचायत के पंचगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260280


