गोरिया-हर्षनिया गांव में सड़क पर जलभराव की समस्या:शिव मंदिर के पास ग्रामीण को आने-जाने में परेशानी, दुर्घटना और बीमारियों का खतरा बढ़ा
गोरिया-हर्षनिया गांव में सड़क पर जलभराव की समस्या:शिव मंदिर के पास ग्रामीण को आने-जाने में परेशानी, दुर्घटना और बीमारियों का खतरा बढ़ा
रघुनाथगढ़ : गोरिया-हर्षनिया गांव में शिव मंदिर के पास सड़क पर लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क पर जमा गंदा पानी अब ग्रामीणों, राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर पानी भरने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने बताया कि लगातार जलभराव के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
स्थिति की गंभीरता इस बात से और बढ़ जाती है कि जलभराव वाले स्थान के ठीक पास बिजली का ट्रांसफॉर्मर और बिजली पोल लगे हुए हैं। बारिश के दौरान करंट फैलने की आशंका के चलते किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
ग्रामीणों ने प्रशासन, ग्राम पंचायत और बिजली विभाग से तत्काल जल निकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने और बिजली के खंभों के आसपास आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसी भी दिन गंभीर दुर्घटना हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2260263


