यातायात व्यवस्था को लेकर एसपी ने ली बैठक
खाटूश्यामजी में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ई-रिक्शा संचालन के नए नियम लागू
सीकर : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत की अध्यक्षता में ई-रिक्शा संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ई-रिक्शा संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब ई-रिक्शा केवल निर्धारित पांच रूटों पर ही संचालित होंगे। प्रत्येक रूट के लिए अलग-अलग कलर कोड स्टीकर जारी किए जाएंगे तथा थाना स्तर पर ई-रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके साथ ही ई-रिक्शा का किराया एवं सवारियों की अधिकतम संख्या भी निर्धारित की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि शनिवार, रविवार, एकादशी, द्वादशी तथा विशेष पर्वों के दौरान श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। सभी ई-रिक्शा चालकों के लिए वाहन की आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र एवं मोबाइल नंबर के साथ संबंधित थाने में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। स्वयं के ई-रिक्शा से जीविकोपार्जन करने वाले चालकों को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नियमों का तीन बार उल्लंघन करने वाले ई-रिक्शा चालकों की संचालन अनुमति निरस्त की जा सकेगी। रींगस से आने वाले ई-रिक्शा सामान्य दिनों में खाटू डाइवर्जन तक तथा विशेष पर्वों के दौरान केवल गोल्डन वाटर पार्क तक ही संचालित किए जाएंगे।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार जांगिड़, खाटूश्यामजी थानाधिकारी इन्द्राज मरोड़िया, यातायात प्रभारी रामावतार सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संचालक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2258963


