[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहरी सेवा शिविर में मिला स्टेट ग्रांट पट्टा, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शहरी सेवा शिविर में मिला स्टेट ग्रांट पट्टा, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

शहरी सेवा शिविर में मिला स्टेट ग्रांट पट्टा, वर्षों की प्रतीक्षा हुई समाप्त

सीकर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद फतेहपुर द्वारा आयोजित शहरी सेवा शिविर-2026 ने अनेक परिवारों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान कर उन्हें राहत प्रदान की। शिविर के दौरान स्टेट ग्रांट श्रेणी के 52 पट्टों का वितरण किया गया, जिससे लाभार्थियों को संपत्ति संबंधी अधिकार प्राप्त होने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने का मार्ग भी प्रशस्त हुआ।

लाभार्थियों ने बताया कि लंबे समय से आवासीय पट्टा नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न प्रशासनिक एवं राजस्व संबंधी कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। शहरी सेवा शिविर में उनके प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुए मौके पर ही स्टेट ग्रांट पट्टे वितरित किए गए। पट्टा प्राप्त होने पर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी और उन्होंने राज्य सरकार तथा नगर परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

नगर परिषद आयुक्त अनीता खीचड़ ने बताया कि शिविर के दौरान कृषि भूमि श्रेणी के 8 पट्टों, धारा 69-ए श्रेणी के 8 पट्टों तथा स्टेट ग्रांट के 52 पट्टों का वितरण किया गया। इसके साथ ही यूडी टैक्स के 13 प्रकरणों का निस्तारण, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 23 आवेदन प्राप्त करने तथा जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित 32 आवेदनों का निस्तारण कर प्रमाण-पत्र जारी किए गए।

शिविर में फायर एनओसी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) 2.0 तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का भी नियमानुसार निस्तारण किया गया। वहीं साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट मरम्मत, सीवरेज व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों की सफाई, ब्लैक स्पॉट सुधार तथा सार्वजनिक पार्कों की साफ-सफाई जैसे नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों पर भी प्रभावी कार्रवाई की गई। विशेष पहल के रूप में प्रत्येक पट्टाधारक को एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास का संदेश दिया गया।

Related Articles