ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि विभाजन प्रकरण हुआ निस्तारित, खातेदारों को मिली राहत
ग्रामीण सेवा शिविर में वर्षों पुराना भूमि विभाजन प्रकरण हुआ निस्तारित, खातेदारों को मिली राहत
सीकर : राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत ग्राम पंचायत पिपराली, तहसील सीकर में आयोजित शिविर के दौरान वर्षों से लंबित भूमि विभाजन प्रकरण का मौके पर ही निस्तारण कर खातेदारों को बड़ी राहत प्रदान की गई। ग्राम पिपराली के खाता संख्या 263/19 की कुल 3.29 हेक्टेयर राजस्व भूमि का विभाजन लंबे समय से लंबित था। सहखातेदारों ने बताया कि भूमि का विभाजन नहीं होने के कारण वे अपनी पारिवारिक आवश्यकताओं के लिए भूमि का विक्रय सहित अन्य कार्य नहीं कर पा रहे थे। साथ ही मौके पर कब्जे को लेकर विवाद की स्थिति बनी रहती थी तथा एकल खातेदारी से मिलने वाले विभिन्न लाभों से भी वे वंचित थे।
ग्रामीण सेवा शिविर में यह प्रकरण पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती, शिविर प्रभारी एवं उपखंड अधिकारी सुशील सैनी, तहसीलदार भागीरथ यादव तथा नायब तहसीलदार मोहनलाल के संज्ञान में आने पर खातेदारों को एकल खातेदारी के लाभों की जानकारी देकर जोत विभाजन के लिए प्रेरित किया गया। सभी सहखातेदारों की सहमति के बाद भू-अभिलेख निरीक्षक गोपाल महर्षि एवं पटवारी पंकज चौधरी ने मौके का निरीक्षण कर विभाजन प्रस्ताव तैयार किया तथा आवश्यक राजस्व प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जोत विभाजन का आदेश जारी किया। आदेश प्राप्त होते ही खातेदारों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर की सराहना की तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2258963


