[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति:नीचे उतरने से इनकार किया, काफी समझाइश के बाद उतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति:नीचे उतरने से इनकार किया, काफी समझाइश के बाद उतरा

लक्ष्मणगढ़ में पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति:नीचे उतरने से इनकार किया, काफी समझाइश के बाद उतरा

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे के मुकंदगढ़ रोड स्थित रघुनाथ स्कूल के पास बनी पानी की टंकी पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति चढ़ गया। वह टंकी के ऊपर जाकर बैठ गया और काफी देर तक नीचे नहीं उतरा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए समझाइश के प्रयास शुरू किए। अधिकारियों ने उससे बातचीत कर नीचे आने के लिए कहा, लेकिन उसने साफ तौर पर नीचे उतरने से इनकार कर दिया। इसके चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

समझाइश के बावजूद जब पानी की टंकी पर चढ़ा व्यक्ति नीचे नहीं उतरा तो प्रशासन ने सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। दोपहर तक सिविल डिफेंस की टीम लक्ष्मणगढ़ पहुंची, जिसके बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।

सुरक्षा के मद्देनजर टंकी के नीचे जाल लगाया गया और आसपास पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई। इसके बाद सिविल डिफेंस के चार सदस्य टंकी पर चढ़े और व्यक्ति से बातचीत शुरू की। टीम ने उसे बातों में उलझाकर शांतिपूर्वक समझाइश दी, जिसके बाद वह नीचे उतरने के लिए तैयार हो गया। टीम ने व्यक्ति को सकुशल नीचे उतारते हुए अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।

इसके बाद व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की पहचान मोहनलाल महला (65 वर्ष), पुत्र टोडाराम, निवासी हमीरपुरा, तहसील लक्ष्मणगढ़ के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उसके टंकी पर चढ़ने के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles