रोडवेज परिचालक से मारपीट मामला: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से चल रही निजी बस सीज
रोडवेज परिचालक से मारपीट मामला: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से चल रही निजी बस सीज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर पुरानी कलेक्ट्री सर्किल के पास रोडवेज बस परिचालक के साथ हुई मारपीट के मामले में परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह ने नियमों का उल्लंघन कर चल रही संबंधित निजी बस संचालक की बस को सीज कर दिया है। ग्रामीण परमिट पर मुख्य रूट पर दौड़ रही थी बस परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह ने बताया कि रोडवेज निगम की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसकी जांच करने पर मामला सही पाया गया।
उक्त निजी बस के पास केवल ग्रामीण क्षेत्र का परमिट था, लेकिन संचालक नियमों को ताक पर रखकर इसे अपनी मर्जी से सीधे मुख्य रूट पर चला रहा था। इससे परिवहन विभाग को लगातार राजस्व की हानि हो रही थी। विभाग ने अब बस को सीज कर दिया है और निजी बस संचालक से बकाया टैक्स वसूल करने की कार्रवाई की जा रही है। रोडवेज कर्मचारी संघ संतुष्ट, पर गिरफ्तारी न होने से आक्रोश इधर, रोडवेज कर्मचारी संघ के चूरू प्रधान ने परिवहन निरीक्षक रोबिन सिंह द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। हालांकि, उन्होंने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गहरा असंतोष भी जताया।
16 तारीख को प्रदेशव्यापी चक्का जाम की चेतावनी
कर्मचारी संघ के प्रधान ने कहा कि घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी मारपीट करने वाले मुख्य अपराधियों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है, जिससे कर्मचारियों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है। संघ ने प्रशासन को दोटूक शब्दों में 1 दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि तय समय में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो आगामी 16 तारीख को पूरे प्रदेश भर में रोडवेज का चक्का जाम किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2256851

