सुजानगढ़ की ठरड़ा रोड पर तीन हफ्ते से जलभराव:कई स्कूल, अस्पताल प्रभावित; आवागमन बाधित
सुजानगढ़ की ठरड़ा रोड पर तीन हफ्ते से जलभराव:कई स्कूल, अस्पताल प्रभावित; आवागमन बाधित
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ की ठरड़ा रोड बदहाली के दौर से गुजर रही है। क्षेत्र के बाबा रामदेव मन्दिर और सालासर बाईपास को शहर से जोड़ने वाला यह मुख्य रास्ता जल भराव की वजह से पिछले तीन हफ्ते से बन्द पड़ा है। सड़क का लेवल सही नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में यहां पानी इकट्ठा हो जाता है, जो लम्बे समय तक यहां पड़ा रहता है।
हजारों लोगों का हो रहा आवागमन
शहर के ग्रीन स्पेस पार्क के ठीक सामने ये हालात हैं। जहां से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। नाथो तालाब क्षेत्र में कई स्कूलें, मन्दिर, गोशाला, पशु चिकित्सालय, जनाना अस्पताल होने के बावजूद ये हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्री मानसून की पहली बारिश से ही रास्ते का यही हाल है। करीब दो फीट पानी भरा होने के कारण सिर्फ बड़े वाहन ही यहां से निकल पाते हैं। दुपहिया वाहनों और पैदल चलने वाले लोगों को गौशाला के सामने वाले रास्ते से घूमकर आना पड़ता है। लगातार पानी जमा होने के कारण सड़क भी टूट गई है। आसपास के सैकड़ों पेड़ पौधे भी बर्बाद हो रहे हैं। चार वार्डों के बीच होने के बावजूद कोई जनप्रतिनिधि भी इस रोड की सुध नहीं लेता।
मामले को लेकर लेकर कार्यवाहक आयुक्त चारवी ने कहा कि सड़क का लेवल सही नहीं होने के कारण जलभराव होता है। सिवरेज चैंबरों को खोलकर इस पानी की निकासी करवा दी जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2256627


