[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू में चोरी का वीडियो आया सामने:7 बदमाश दीवार फांदते दिखे, मकान का गेट और लोहे की जाली तोड़ने का किया प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू में चोरी का वीडियो आया सामने:7 बदमाश दीवार फांदते दिखे, मकान का गेट और लोहे की जाली तोड़ने का किया प्रयास

चूरू में चोरी का वीडियो आया सामने:7 बदमाश दीवार फांदते दिखे, मकान का गेट और लोहे की जाली तोड़ने का किया प्रयास

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र के कायमनगर में 2 मकानों में हुई चोरी की वारदात का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया। फुटेज में करीब 7 बदमाश एक मकान की दीवार फांदकर अंदर घुसते दिखाई दे रहे हैं।

सामने आए फुटेज में 7 बदमाशों का एक गिरोह एक मकान की चारदीवारी फांदकर अंदर दाखिल होता दिख रहा है। बदमाश पहले दरवाजे और लोहे की जाली तोड़ने का प्रयास करते हैं। इसी दौरान सड़क से एक बाइक सवार गुजरता है, जिसे देखकर सभी बदमाश तुरंत छिप जाते हैं। बाइक सवार के जाने के बाद गिरोह फिर सक्रिय हो जाता है। हालांकि, इस मकान में चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।

कूलर में बेहोश करने वाला स्प्रे कर चोरी की थी

इसी रात बदमाशों ने पास के 2 अन्य मकानों को निशाना बनाया। आरोप है कि घरों में घुसने के बाद परिवार के लोगों को गहरी नींद में रखने के लिए कूलर में बेहोश करने वाला स्प्रे किया गया। इसके बाद महिलाओं के शरीर से गहने उतार लिए और अलमारियों के ताले तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए गए।

एक घर से करीब 40 हजार रुपए नकद और जेवरात, जबकि दूसरे घर से लगभग 50 हजार रुपए नकद और गहने चोरी होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है और गिरोह की तलाश जारी है।

Related Articles