[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में 100 कृषि बिजली कनेक्शन 15 दिन से बंद:किसानों ने एईएन ऑफिस पर लगाया ताला; फसलें सूखने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में 100 कृषि बिजली कनेक्शन 15 दिन से बंद:किसानों ने एईएन ऑफिस पर लगाया ताला; फसलें सूखने का आरोप

सरदारशहर में 100 कृषि बिजली कनेक्शन 15 दिन से बंद:किसानों ने एईएन ऑफिस पर लगाया ताला; फसलें सूखने का आरोप

सरदारशहर : सरदारशहर क्षेत्र में 100 कृषि बिजली कनेक्शनों की आपूर्ति पिछले 15 दिनों से बंद होने के विरोध में सोमवार को किसानों ने सहायक अभियंता (एईएन) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। बुकनसर 33 केवी जीएसएस के भोलूसर फीडर से जुड़े इन कनेक्शनों पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से नाराज किसानों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व भागीरथ सारण ने किया। किसानों ने मांग की कि कृषि कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति तत्काल बहाल की जाए, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।

किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। सिंचाई के अभाव में बाजरा, कपास, मूंग और मूंगफली जैसी खरीफ फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि यदि जल्द बिजली नहीं मिली तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

ठेकेदारों पर लगाए गंभीर आरोप

किसानों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। उनका कहना था कि ठेकेदार उन लोगों के काम को प्राथमिकता देते हैं, जो पैसे देते हैं, जबकि सामान्य किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसी कारण मजबूर होकर उन्हें आंदोलन करना पड़ा।

प्रदर्शन में गोविंदराम, ताराचंद, भागीरथ सारण, मुंशी खां, राजकुमार सैनी, सहीराम सारण, खेताराम, परमेश्वर लाल, सुरजीत, जैसाराम और भूराराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

एईएन ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन

बिजली विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें किसानों की समस्या की जानकारी है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और विभाग जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles