300 किसानों की सरकार को चेतावनी:बोले- ट्रैक्टर नियम नहीं बदले तो करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
300 किसानों की सरकार को चेतावनी:बोले- ट्रैक्टर नियम नहीं बदले तो करेंगे चरणबद्ध आंदोलन
रघुनाथगढ़ : मंगलवार को बाजोर स्थित लक्कड़दास बाबा मंदिर परिसर में किसान ट्रैक्टर यूनियन की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में क्षेत्र के लगभग 250 से 300 किसान, ट्रैक्टर मालिक और खनन कार्य से जुड़े लोग शामिल हुए। किसानों ने ट्रैक्टरों से संबंधित नियमों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की और सरकार के समक्ष प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
किसानों ने तीन मुख्य मांगें उठाईं
- ट्रैक्टरों की ब्लैकलिस्टिंग समाप्त की जाए
- ट्रैक्टरों पर अनिवार्य जीपीएस लगाने की व्यवस्था को खत्म किया जाए
- रॉयल्टी में स्वीकृत वजन को बढ़ाया जाए
किसानों ने तर्क दिया कि मौजूदा नियमों के कारण ट्रैक्टर मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है और उनके व्यवसाय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। किसानों ने विशेष रूप से बताया कि ट्रैक्टर की पासिंग क्षमता लगभग 27 क्विंटल है, जबकि सरकार 60 क्विंटल की रॉयल्टी वसूल रही है। यह मौजूदा व्यवस्था अव्यावहारिक है, जिससे किसानों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने सरकार से इन नियमों में तत्काल संशोधन कर राहत प्रदान करने का आग्रह किया।
चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी
बैठक में उपस्थित किसानों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो जिलेभर के किसानों को एकजुट करके चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। किसानों ने यह भी कहा कि इस आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
बैठक के समापन पर सभी किसानों ने एकजुटता का संकल्प लिया और सरकार से जल्द से जल्द बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2256594
