[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुकुंदगढ़ बाबा रामदेव मंदिर परिसर में गंदे पानी की समस्या:वार्डवासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, चेंबर हटाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

मुकुंदगढ़ बाबा रामदेव मंदिर परिसर में गंदे पानी की समस्या:वार्डवासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, चेंबर हटाने की मांग

मुकुंदगढ़ बाबा रामदेव मंदिर परिसर में गंदे पानी की समस्या:वार्डवासियों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, चेंबर हटाने की मांग

मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ शहर के वार्ड नंबर 24 स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की समस्या को लेकर वार्डवासियों ने नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी पूनम चंद सैन को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।

वार्डवासियों ने ज्ञापन में बताया कि रंगरेज समुदाय की ओर से कपड़ों की रंगाई-छपाई और बूचड़खाने से निकलने वाला गंदा पानी नगर पालिका की सामान्य नालियों में छोड़ा जा रहा है। यह दूषित पानी मंदिर परिसर में बने चेंबर में जमा हो जाता है और कई बार बाहर फैल जाता है। इससे श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने और पूजा-पाठ में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंदिर निर्माण कार्य भी हो रहा प्रभावित

लोगों ने बताया कि वर्तमान में मंदिर के गुंबद का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन पानी भराव के कारण निर्माण कार्य में बाधाएं आ रही हैं। इसके अलावा मंदिर भूमि पर भविष्य में भामाशाहों के सहयोग से सार्वजनिक पुस्तकालय और सार्वजनिक भवन बनाने की योजना भी है, जो इस समस्या के कारण प्रभावित हो सकती है।

सोखता कुआं बनवाने की मांग

वार्डवासियों ने अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि मंदिर परिसर में बने चेंबर को किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। साथ ही रंगाई के दूषित पानी की निकासी के लिए सोखता कुआं बनवाने और सामान्य नालियों में गंदा पानी छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई।

ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार रेगर, रामावतार, अशोक, सुनील, मदन लाल, राम प्रताप, रामलाल रेगर, राहुल, विनय, महेंद्र जग्रवाल सहित कई वार्डवासी मौजूद रहे।

Related Articles