भोजाण गांव में तीन ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी:एक लाख के तार ले गए चोर, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की
भोजाण गांव में तीन ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी:एक लाख के तार ले गए चोर, ग्रामीणों ने गश्त बढ़ाने की मांग की
सादुलपुर : सादुलपुर के भोजाण गांव में चोर तीन ट्यूबवेल से कॉपर वायर चोरी कर ले गए। हमीरवास थाना क्षेत्र की इस घटना का पता रविवार सुबह चला, जब किसान अपने खेतों में पहुंचे। चोर केबल से तांबे के तार निकालकर ले गए और रबड़ का हिस्सा मौके पर ही छोड़ गए।
सामाजिक कार्यकर्ता और किसान नेता राजकुमार पूनियां ने बताया- महावीर पूनियां, मनजीत बल्हारा और रणधीर गोस्वामी के खेतों में बने ट्यूबवेलों को निशाना बनाया गया। चोरों ने प्रत्येक कुएं में डली लगभग 300 फीट केबल में से कॉपर वायर निकाला। राजकुमार पूनियां के अनुसार, चोरी हुए कॉपर वायर की कीमत करीब एक लाख रुपए है।
पीड़ितों ने हमीरवास थाना पुलिस को घटना की सूचना दी है। इस संबंध में सोमवार को मामला दर्ज कराया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2254610


