रींगस में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, टीन शेड लगाने आ रहे थे
रींगस में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, टीन शेड लगाने आ रहे थे
रींगस : रींगस में रविवार को श्रीमाधोपुर रोड पर भिंडा स्टैंड के पास एक सड़क हादसे में 46 साल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
टीन शेड लगाने रींगस आ रहे थे
मृतक की पहचान श्रीमाधोपुर के पुष्पनगर निवासी लोकेंद्र सिंह (46) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, लोकेंद्र सिंह मजदूरी के लिए टिन शेड लगाने बाइक से रींगस आ रहे थे। टक्कर के बाद घायल लोकेंद्र सिंह को राजकीय उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के चाचा जस्सु सिंह पुत्र भंवर सिंह ने स्कार्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार चालक गलत साइड से तेज गति और लापरवाही पूर्वक वाहन चला रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2254591


