मुकुंदगढ़ में पूनम चन्द सैन ने संभाला ईओ का कार्यभार:बोले- शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी
मुकुंदगढ़ में पूनम चन्द सैन ने संभाला ईओ का कार्यभार:बोले- शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ नगर पालिका में पूनम चंद सैन ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद पालिका परिसर में कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया।
नवागत ईओ पूनम चंद सैन ने इस मौके पर कहा कि नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गति दी जाएगी। उन्होंने शहर की मूलभूत सुविधाओं में सुधार को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।
सैन ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था में सुधार लाने, गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने, सड़कों के निर्माण में तेजी लाने और अतिक्रमण हटाने जैसे कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। इस मौके पर गोविंद शर्मा, राकेश गुर्जर, पुजारी सुभाष शर्मा, प्रमोद घाभाई, रामप्रताप सैनी सहित नगर पालिका का स्टाफ और क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2254468


