मेहाड़ा थाना को मिले नए थाना अधिकारी रामनारायण ने संभाला कार्यभार
मेहाड़ा थाना को मिले नए थाना अधिकारी रामनारायण ने संभाला कार्यभार
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : डॉ अनिल शर्मा
शिमला : मेहाड़ा थाना में नए थाना अधिकारी रामनारायण ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करना, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना रहेगी। थाना अधिकारी रामनारायण ने कहा कि राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य “आमजन में विश्वास, अपराधियों में भय” को साकार करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति, सौहार्द और अमन-चैन बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।
अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। आमजन बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं एवं सूचनाएं पुलिस तक पहुंचाएं। उनकी शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित समाधान किया जाएगा।
रामनारायण ने कहा कि उनका उद्देश्य मेहाड़ा थाना क्षेत्र में ऐसा माहौल स्थापित करना है, जहां जनता अमन-चैन के साथ रहे, आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और अपराधियों में कानून का भय बना रहे। उन्होंने कहा कि इसी विजन के साथ वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253407


