धारदार हथियार से युवक पर हमला:पिकअप सवार बदमाशों ने मारपीट भी की, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल
धारदार हथियार से युवक पर हमला:पिकअप सवार बदमाशों ने मारपीट भी की, खून से लथपथ हालत में पहुंचा अस्पताल
बीदासर : चूरू जिले के बीदासर थाना क्षेत्र के रूपेली गांव में शनिवार देर रात एक 32 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया। बोलेरो पिकअप में सवार बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
पुलिस को दी गई लिखित रिपोर्ट में दूकर निवासी रामलाल जाट ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे वह गोपालपुरा से दवा लेकर अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। रूपेली मोड़ स्थित शराब ठेके के सामने तीन-चार लोगों ने उसे रोक लिया।
पीड़ित के शोर मचाने पर लोग पहुंचे तो भागे आरोपी रामलाल के अनुसार एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसके हाथ पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया और उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। इसी दौरान एक बोलेरो पिकअप मौके पर पहुंची, जिसमें से चार-पांच लोग उतरकर उसके साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचने लगे। ग्रामीणों को आता देख सभी आरोपी बोलेरो पिकअप में बैठकर फरार हो गए।
खून से लथपथ रामलाल अपने भाई की मदद से बीदासर थाना पहुंचा, जहां पुलिसकर्मियों ने उसे राजकीय टांटिया अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बीदासर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कॉन्स्टेबल प्रेमाराम को सौंपी गई है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253460


