[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में 22 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा:गुरु पूर्णिमा तक चलेगा महोत्सव, दोपहर 2 से 6 बजे तक सुदर्शनदास महाराज करेंगे वाचन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में 22 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा:गुरु पूर्णिमा तक चलेगा महोत्सव, दोपहर 2 से 6 बजे तक सुदर्शनदास महाराज करेंगे वाचन

सुजानगढ़ में 22 जुलाई से श्रीमद्भागवत कथा:गुरु पूर्णिमा तक चलेगा महोत्सव, दोपहर 2 से 6 बजे तक सुदर्शनदास महाराज करेंगे वाचन

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के रेलवे स्टेशन के सामने स्थित सियाराम बाबा बगीची में 22 से 29 जुलाई तक गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी होगा।

महामण्डलेश्वर श्याम सुंदर दास त्यागी महाराज ने बताया – ब्रह्मलीन संतों की पुण्यतिथि के अवसर पर भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 22 जुलाई को सुबह 9 बजे सती माता मंदिर से बगीची तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। 22 से 28 जुलाई तक रोजाना दोपहर 2 से 6 बजे तक व्यासपीठ पर कुल्लू मनाली नेहरू कुंड के कथावाचक सुदर्शन दास महाराज कथा का वाचन करेंगे।

गुरु पूर्णिमा के दिन 29 जुलाई को सुबह 10 बजे हवन के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति होगी। जिसके बाद कन्या पूजन और भंडारा होगा। इसी दिन गुरु दीक्षा का कार्यक्रम होगा। त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में देश भर से कई नामी संत भी शामिल होंगे।

रविवार को कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन करते हुए उन्होंने श्रद्धालुओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने और सहयोग करने की अपील की। इस दौरान महंत शिवपाल दास, शिवरामदास, मोहनदास, महेन्द्र कुमार टाक, मुरारी खंडेलवाल, आनंदीलाल सोनी, जयपाल सिंह राठौड़, दिनेश स्वामी, सांवरमल घोरण, शान्ति टाक, सम्पत देवी, विनोद कंवर, महेन्द्र चोटिया, दिनेश गौड़, विशाल जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles