[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में प्रॉपर्टी कारोबारी को रोहित गोदारा गैंग की धमकी:2 करोड़ की फिरौती मांगी; गैंगस्टर वीरेंद्र चारण के नाम से विदेशी नंबरों से किया कॉल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में प्रॉपर्टी कारोबारी को रोहित गोदारा गैंग की धमकी:2 करोड़ की फिरौती मांगी; गैंगस्टर वीरेंद्र चारण के नाम से विदेशी नंबरों से किया कॉल

सीकर में प्रॉपर्टी कारोबारी को रोहित गोदारा गैंग की धमकी:2 करोड़ की फिरौती मांगी; गैंगस्टर वीरेंद्र चारण के नाम से विदेशी नंबरों से किया कॉल

सीकर : सीकर जिले में प्रॉपर्टी कारोबारी को विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा की गैंग ने धमकी दी। रोहित गोदारा गैंग के गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने विदेशी नंबरों से कॉल करके प्रॉपर्टी कारोबारी से 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके इन्वेस्टिगेशन शुरू कर दिया है।

पुलिस के अनुसार- सीकर शहर के प्रॉपर्टी कारोबारी ने उद्योग नगर पुलिस थाने में इस संबंध में शनिवार शाम को मुकदमा दर्ज करवाया है। कारोबारी ने बताया कि 1 जुलाई की शाम करीब 5:15 बजे उनके पास वॉट्सएप पर विदेशी नंबरों से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद का नाम वीरेंद्र चारण बताया। उसने कहा कि वह रोहित गोदारा गैंग से बोल रहा है। दो करोड़ रुपए की फिरौती दो, वरना तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से खत्म कर देंगे।

विदेशी नंबरों के आधार पर पुलिस कर रही जांच

पुलिस अब विदेशी नंबरों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के गैंगस्टर रोहित गोदारा और उसके साथी वीरेंद्र चारण, राहुल रिणाउ के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

2 साल में गैंग ने करीब 20 लोगों को दी धमकी

बता दें कि सीकर जिले में पिछले 2 साल में रोहित गोदारा गैंग की ओर से करीब डेढ़ दर्जन से ज्यादा हाईप्रोफाइल लोगों को फिरौती के लिए धमकियां दी गईं। हालांकि पुलिस ने ज्यादातर मामलों में लोकल लेवल पर गैंग के लिए काम करने वाले कई आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

बता दें कि सीकर जिले का हिस्ट्रीशीटर राहुल कई सालों से विदेश में बैठा है। वह रोहित गोदारा गैंग के लिए सीकर जिले के लोगों को फिरौती के लिए धमका रहा है। राहुल विदेश में बैठकर सीकर में गैंग से नए लड़कों को जोड़ता है। इसके बाद वीरेंद्र चारण और राहुल रिनाउ उनसे हाई प्रोफाइल लोगों की रैकी करवाते हैं और इन्फॉरमेशन कलेक्ट करते हैं।

पिछले महीने पुलिस ने जब्त किए थे हथियार

सीकर पुलिस ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के सहयोग से जून महीने में रोहित गोदारा गैंग के हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी थी। इसमें जिगाना पिस्टल सहित कुल 4 पिस्टल और 63 से 64 कारतूस थे। यह हथियार सीकर में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए ले लाए गए थे। हालांकि शूटर्स के यहां पहुंचने से पहले ही हथियार पकड़ लिए गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार- पिछले दिनों हथियार पकड़े जाने के बाद अब रोहित गोदारा गैंग की कमर टूट चुकी है। ऐसे में अब विदेश में बैठे गैंगस्टर लोगों में अपना डर पैदा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस की लोगों से अपील है कि यदि इस तरह की कोई भी धमकी मिलती है तो पुलिस को सूचित करें।

Related Articles