श्रीमाधोपुर में मोतियाबिंद शिविर:80 मरीजों की जांच, 10 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन
श्रीमाधोपुर में मोतियाबिंद शिविर:80 मरीजों की जांच, 10 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को 61वें निशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। लायंस क्लब श्रीमाधोपुर, सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर और आई रिसर्च सेंटर समिति ने जिला स्वास्थ्य समिति (अंधता निवारण) जयपुर के सौजन्य से यह शिविर लगाया।
क्लब अध्यक्ष सीताराम सैनी ने बताया कि शिविर में कुल 80 मरीजों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 10 मरीजों का चयन मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए किया गया है। चयनित मरीजों को लायंस क्लब की ओर से फल और बिस्किट के पैकेट भी वितरित किए गए।
इस शिविर के आयोजन में दुर्गा प्रसाद गोयल (उंझा, गुजरात) का विशेष सहयोग रहा। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, लायंस क्लब ने अस्पताल के कॉरिडोर में एक सीलिंग फैन भी लगवाया।
शिविर की व्यवस्थाओं में सागरमल हलवाई, अनिल कुमार मारवाल, बजरंग लाल कुमावत, मनोज कुमार मालपानी, ललित कुमार सैनी, सागरमल सैनी, सुभाष चेजारा और हरिशंकर तिवारी सहित कई क्लब सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2253385


