रतनगढ़ अस्पताल को 80 लाख की अत्याधुनिक सर्जरी मशीनें, अब स्थानीय स्तर पर होंगे जटिल ऑपरेशन
रतनगढ़ अस्पताल को 80 लाख की अत्याधुनिक सर्जरी मशीनें, अब स्थानीय स्तर पर होंगे जटिल ऑपरेशन
रतनगढ़ : सेठ सूरजमल जालान राजकीय जिला चिकित्सालय में अब जनरल सर्जरी के जटिल ऑपरेशन अत्याधुनिक तकनीक से किए जा सकेंगे। भामाशाह अरुण एवं हर्ष अजीतसरिया ने किशन दयाल रामेश्वर लाल चैरिटी ट्रस्ट के माध्यम से अस्पताल को 80 लाख रुपये की आधुनिक चिकित्सा मशीनें उपलब्ध कराई हैं।
मेडिकल इक्विपमेंट परियोजना के तहत अस्पताल के जनरल सर्जरी विभाग के लिए लेप्रोस्कोप, लेजर, एडवांस्ड एनेस्थीसिया सिस्टम, ईटीओ स्टरलाइजेशन यूनिट, फॉगर, आधुनिक ऑपरेशन टेबल, ब्लड वार्मर और कॉटरी मशीन खरीदी गई हैं। इनकी स्थापना के बाद बिना बड़े चीरे और कम दर्द के जटिल ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेंगे।
परियोजना के संयोजक राजीव उपाध्याय ने बताया कि इससे मरीजों को जयपुर, बीकानेर या निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भविष्य में अन्य विभागों के लिए भी आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराने के प्रयास जारी रहेंगे।
जनरल सर्जन डॉ. सुखवीर कस्वां ने कहा कि नई मशीनों से अस्पताल की सर्जरी क्षमता में बड़ा इजाफा होगा और मरीजों को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल सकेगा।
उल्लेखनीय है कि अजीतसरिया परिवार ने वर्ष 2024 में भी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक विभाग के लिए 30 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सी-आर्म मशीन सहित अन्य उपकरण उपलब्ध कराए थे, जिससे अधिकांश मरीजों का उपचार अब स्थानीय स्तर पर ही संभव हो रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2252052


