जन्मदिन पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
जन्मदिन पर किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस सेवा पखवाड़े के तहत रानी अहिल्या वीरा केंद्र की ओर से ओमप्रकाश ककराणिया ने अपनी पुत्रवधू शालिनी शर्मा का जन्मदिन अणगासर रोड स्थित पार्क में पौधारोपण कर मनाया। इस दौरान पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण को अपनी जिम्मेदारी बनाना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. एस.एन. शुक्ला, डॉ. जे.पी. बुगालिया, नागरमल जांगिड़, श्यामसुंदर जालान, महेश मुंड, सुमेर सिंह कर्णावत सहित बड़ी संख्या में महावीर इंटरनेशनल के सदस्य, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250287


