विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी में शिक्षाविद पवन शर्मा प्रदेश सचिव मनोनीत
विप्र फाउंडेशन की प्रदेश कार्यकारिणी में शिक्षाविद पवन शर्मा प्रदेश सचिव मनोनीत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
तारानगर : विप्र फाउंडेशन जोन-1बी, बीकानेर द्वारा वर्ष 2026–28 के लिए प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त अध्यापक पवन शर्मा, निवासी तारानगर (चूरू), को प्रदेश सचिव के महत्वपूर्ण दायित्व पर मनोनीत किया गया है। नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा एवं बीकानेर जोन प्रभारी मुकेश रामपुरा के अनुमोदन के बाद की गई।
शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त अध्यापक पवन शर्मा की नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक, शैक्षणिक, धार्मिक एवं विप्र समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, कार्यकुशलता और समाज सेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त अध्यापक पवन शर्मा ने विप्र फाउंडेशन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाजहित, शिक्षा और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
पवन शर्मा को बधाई देने वालों में राधेश्याम शर्मा, भगवती प्रसाद, च्यानण मल, सुभाष महर्षि, आईदान दाधीच, दिनेश शर्मा, हरि इंदौरिया, राकेश दाधीच एवं राजेंद्र शर्मा सहित अनेक समाजबंधु शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2250287


