सेवा सप्ताह के तहत विहिप और बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
श्री खानेश्वर धाम गौ सेवा केंद्र में गूंजा 'पौधे लगाओ, पर्यावरण बचाओ' का नारा
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : कैलाश बबेरवाल
उदयपुरवाटी : विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले ‘सेवा साप्ताहिक कार्यक्रम’ के उपलक्ष्य में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विहिप और बजरंग दल के नेतृत्व में यह पौधारोपण श्री खानेश्वर धाम गौ सेवा समिति उपचार केंद्र परिसर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण को शुद्ध रखने और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए। साथ ही इन पौधों की नियमित देखभाल और उन्हें सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर संगठन के तहसील संयोजक रण सिंह, नगर संयोजक व गौ रक्षक सुनील हिन्दू, गौ सेवा प्रमुख मयंक सैनी, अनूप जांगिड़, सुनील सैनी, योगेश, रवि, विष्णु कुमावत, रवि चुनवाल सहित कई रामभक्त व पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा लगाने और धरा को हरा-भरा बनाने की अपील की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2250265


