[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेजड़ा में दो साल से पेयजल संकट,एक हजार घर प्रभावित:ग्रामीणों ने पीएचईडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, हाईवे जाम की चेतावनी दी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

खेजड़ा में दो साल से पेयजल संकट,एक हजार घर प्रभावित:ग्रामीणों ने पीएचईडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, हाईवे जाम की चेतावनी दी

खेजड़ा में दो साल से पेयजल संकट,एक हजार घर प्रभावित:ग्रामीणों ने पीएचईडी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, हाईवे जाम की चेतावनी दी

सरदारशहर : सरदारशहर के खेजड़ा गांव में दो साल से जारी पेयजल संकट को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द नियमित पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मुख्य हाईवे जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और विभाग की होगी।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के लगभग एक हजार घरों की आबादी पिछले दो वर्षों से गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है। नियमित जलापूर्ति न होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन और शिकायतें दी जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

प्रदर्शनकारियों ने विभागीय अधिकारियों से तत्काल नियमित जलापूर्ति शुरू करने और गांव के पेयजल संकट का स्थायी समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गर्मी और बरसात के मौसम में भी पानी की समस्या बनी हुई है, जिससे उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने अपनी चेतावनी दोहराते हुए कहा कि यदि जल्द ही जलापूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे मुख्य हाईवे जाम कर आंदोलन करेंगे।

इस प्रदर्शन में पवन कुमार तिवाड़ी, मोरसिंह पवार, राजूराम सारण, ओमप्रकाश धनोदिया, रमेश कुमार सारण, विद्याधर बोहरा, महावीर बोहरा, हनुमान पांडे, रामलाल पांडिया, बद्रीप्रसाद जोशी, धर्मचंद सारण, नेतराम, हेतराम मूड़, रघुवीर सिंह भाटी, जेठूसिंह भाटी, संतलाल सारण, लीलाधर धनोदिया, मांगीलाल मेहरा, दीपाराम गोदारा, अमरचंद, भैराराम सारण, बद्रीप्रसाद चंदेल, रूक्मानंद पारीक, हेमराज देवना, श्रवण कुमार नाई, भोमाराम सारण, काशीराम देवना, दुलाराम बालान, पूर्णाराम, मोडूराम, मूलाराम चंदेल, देवीलाल नाई, नोपाराम नाई, भैराराम सारण सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles